Breaking News

‘बॉर्डर 2’ 14वें दिन भी कमाई में बरकरार, ‘बजरंगी भाईजान’ को पीछे छोड़ा

हाई-ऑक्टेन वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार दौड़ जारी रखे हुए है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म हर दिन 3-4 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है।

14वें दिन की कमाई:
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 323.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

डे-वाइज कलेक्शन का सारांश:

  • पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन: 224.25 करोड़

  • 8वें दिन: 12.53 करोड़

  • 9वें दिन: 20.17 करोड़

  • 10वें दिन: 24.22 करोड़

  • 11वें दिन: 6.52 करोड़

  • 12वें दिन: 6.69 करोड़

  • 13वें दिन: 4.88 करोड़

  • 14वें दिन: 3.35 करोड़

सलमान खान की फिल्म को मात:
‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की फिल्म ने सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ को पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म का टारगेट तीसरे वीकेंड में और बेहतर प्रदर्शन करना है।

फिल्म के बारे में:
‘बॉर्डर 2’ अनुराग सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसे टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं, साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सपोर्टिंग रोल में हैं।

About GE-Live

Check Also

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिल्मों की टक्कर, ‘दृश्यम 3’ समेत ये फिल्में होंगी रिलीज

Bollywood News: अक्टूबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में फिल्मों की अच्छी-खासी हलचल देखने को मिलेगी। …