Breaking News

ईरान-इजरायल युद्ध: जवाबी हमले की तैयारी के बीच पहली बार बाइडेन-नेतन्याहू की बातचीत हुई।

वाशिंगटन/येरूशलमः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ईरान पर इजरायल के जवाबी हमले की तैयारी के बीच आज पहली बार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। माना जा रहा है कि यह बातचीत  ईरान पर जवाबी हमले की इजरायली योजनाओं पर हुई है। अमेरिकी समय के अनुसार बुधवार देर रात बाइडेन ने नेतन्याहू को कॉल किया था। अगस्त के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली ज्ञात बातचीत है। साथ ही गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम की कोशिशों के बीच ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के साथ इजरायल के संघर्ष में हुई तेजी से वृद्धि के बाद अब यह बातचीत हुई है, जिसने इजरायल-गाजा युद्ध विराम की संभावनाओं को क्षीण कर दिया।

पिछले हफ्ते लेबनान में इजरायल की ओर सैन्य वृद्धि किए जाने के बाद तेल अवीव पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच यह बातचीत हुई है। हालांकि ईरानी हमले में अंततः इज़रायल में किसी की मौत नहीं हुई  थी और वाशिंगटन ने इसे अप्रभावी बताया था। नेतन्याहू ने वादा किया है कि कट्टर दुश्मन ईरान इस मिसाइल हमले के लिए बड़ी कीमत चुकाएगा। जबकि तेहरान ने कहा है कि इजरायल ने किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई की तो उसका भारी विनाश होगा। इ0ससे तेल उत्पादक क्षेत्र में व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …