Breaking News

रंगभरी एकादशी पर गाजीपुर के कामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का उत्साह, होली के रंगों के साथ गूंजे भजन-कीर्तन।

 

रंगभरी एकादशी पर शिव मंदिरों में उमंग।

गाजीपुर के शिव मंदिरों में रंगभरी एकादशी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोयला घाट स्थित बाबा कामेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिली। मंदिर में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जो देर रात तक चलते रहे। भक्तों ने महादेव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने होली गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

 

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव विवाह के बाद मां पार्वती को पहली बार इसी तिथि पर काशी लाए थे। उस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ होली खेली थी। इसी कारण इस एकादशी का विशेष महत्व है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि मंदिर में धार्मिक आयोजन देर रात तक चलते रहे। होली के त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

महिलाओं ने ढोलक बजाकर किया भजन कीर्तन।

रातभर चला भजनों का दौर।

मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया।

भक्तों में बांटा गया प्रसाद।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …