Breaking News

बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त किया, जानें इसके पीछे की वजह।

 

तेल अवीवः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को अचानक बर्खास्त कर दिया है। यह कदम गाजा और लेबनान में युद्धों से निपटने को लेकर महीनों से चल रही असहमति के बाद उठाया गया है। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को ऐसे समय में बर्खास्त किया है, जब उनका देश गाजा और लेबनान में युद्ध लड़ रहा है। इसके अलावा ईरान के साथ सीधे टकराव में है।

बताया जा रहा है कि नेतन्याहू ने यह फैसला योव गैलेंट से भरोसा हटने के बाद उठाया है। युद्ध के दौरान दोनों के बीच महीनों तक चली सार्वजनिक असहमति के बाद मंगलवार को नेतन्याहू ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि वह विश्वास में कमी और उनके बीच पदों में अंतर के कारण गैलेंट को बर्खास्त कर रहे हैं।

रक्षामंत्री को हटाए जाने के खिलाफ इजरायलियों ने शुरू किया प्रदर्शन

उधर योव गैलेंट को हटाए जाने के खिलाफ इजरायली लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस फैसले कि खिलाफत कर रहे हैं। लोग सड़क पर उतरकर फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …