Breaking News

नोएडा पुलिस और स्नैचरों के बीच मुठभेड़: 3 बदमाशों को लगी गोली, दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

 

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाती पुलिस। इसके बाकी दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस को सूचना मिली की मोबाइल स्नैच करने वाले 03 बदमाश चोरी की 02 बाइक से कालिंदी कुंज की तरफ से नोएडा में वारदात को अंजाम देने आ रहे है। सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा कालिंदी कुंज हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की।

इसी हाइ स्पीड बाइक से लूटपाट करते थे बदमाश

तेज बाइक चलाकर बैरियर किया पार पुलिस ने बैरियर लगाकर दोनों बाइक को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार तीनों बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बैरियर को पार करके नाले की पटरी यमुना घाट की तरफ निकलकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा करीब 300 मीटर तक पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने जवाबी फायर किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

दिल्ली और एनसीआर थे टारगेट घायल बदमाशों की पहचान इरशाद, नसीम और सुमित हुई। तीनों दिल्ली के शास्त्री पार्क के निवासी है। बदमाशों के कब्जे से छीने गए 05 मोबाइल फोन, 02 चोरी की बाइक 03 अवैध तमंचा बरामद किया गए। पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर चोरी की बाइक से राह चलते लोगों से चेन और मोबाइल स्नेचिंग करते है। हमारे द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की कई घटनाएं की गई है। इन लोगों ने दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर घटनाएं की है।

चोरी की बाइक से करते थे लूटपाट बदमाशों से बरामद की गई बाइक चोरी की है। इसी बाइक से 25 फरवरी 2025 को सेक्टर-19 नोएडा स्थित बारात घर के पास से एक व्यक्ति से वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन छीना थ। इसी मोबाइल के कवर में 2500 रुपए भी थे। इससे पहले जनवरी के महीने में भी सेक्टर-58 नोएडा से एक व्यक्ति से सैमसंग कंपनी का मोबाइल छीना था। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …