Breaking News

संघर्ष विराम की चर्चा के बीच इजराइल ने गाजा में बरपाया कहर; 72 लोगों की मौत।

तेल अवीव: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि युद्ध विराम समझौते की घोषणा के बाद से इजरायली हमलों में कम से कम 72 लोग मारे गए हैं। पिछले संघर्षों में, दोनों पक्षों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए युद्ध विराम लागू होने से पहले अंतिम घंटों में सैन्य कार्रवाई तेज कर दी थी।

अधिक है मृतकों की संख्या

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को हमलों के बाद ये आंकड़े केवल गाजा शहर के दो अस्पतालों में लाए गए शवों की है, वास्तविक संख्या इससे अधिक है। मंत्रालय के पंजीकरण विभाग के प्रमुख जहीर अल-वहीदी ने कहा, ‘‘कल खूनी दिन था और आज और भी खूनी है।’’

पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उनकी कैबिनेट संघर्ष विराम समझौते पर मुहर लगाने के लिए तब तक बैठक नहीं करेगी जब तक हमास ‘आखिरी समय में पैदा किए गए संकट’ की स्थिति को समाप्त नहीं कर देता।

 

अस्थिर है मध्य पूर्व

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रमुख मध्यस्थ कतर की ओर से इस समझौते पर पहुंचने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद नेतन्याहू ने संकेत देना शुरू कर दिया कि इस समझौते में कुछ समस्याएं हैं। बुधवार को घोषित इस समझौते से उम्मीद है कि गाजा में बंधक बनाए गए अनेक लोगों को रिहा किया जाएगा, जंग थम जाएगी। 15 महीने से चल रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा। इस युद्ध ने मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …