Breaking News

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, मिसाइल कार्यक्रम पर लगाया कड़ा प्रतिबंध।

Pakistan Ballistic Missile Program: अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने मिसाइल प्रोग्राम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित अतिरिक्त प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें चार संस्थाएं शामिल हैं। अमेरिका ने यह भी कहा है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अमेरिका ने क्या कहा?

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका अपनी चिंताओं के बारे में लगातार कहता रहा है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मिलर ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा रहा है। हम अपनी चिंताओं को लेकर स्पष्ट हैं। बयान में कहा गया कि अमेरिका ने प्रतिबंधों के लिए चार संस्थाओं को चिन्हित किया है। ये संस्थाएं सामूहिक विनाश के हथियारों को बढ़ाने के काम में जुटी हैं। इसमें एफिलिएट्स इंटरनेशनल, अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं।

मिसाइल कार्यक्रम में की गई मदद

इस्लामाबाद में स्थित नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (NDC) ने पाकिस्तान की लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए वस्तुओं को हासिल करने का काम किया है। इसमें बैलिस्टिक मिसाइलों और मिसाइल परीक्षण उपकरणों के लिए लॉन्च सपोर्ट उपकरण के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष वाहन शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि अमेरिका का आकलन है कि NDC पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार है, जिसमें शाहीन-सीरीज बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं।

यह भी जानें

कराची में स्थित अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड ने पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए NDC के लिए काम किया है। फिलिएट्स इंटरनेशनल ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के समर्थन में NDC और अन्य के लिए वस्तुओं की खरीद को सुलभ किया है। कराची में ही स्थित रॉकसाइड एंटरप्राइज ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए NDC के लिए काम किया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …