नई दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गुरुवार (19 फरवरी) को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संबोधन दिया। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को लेकर ऐसा बयान दिया कि वहां मौजूद लोगों ने हंसते हुए ठहाके लगाए।
सुनक ने क्या कहा
ऋषि सुनक ने कहा:
“माफ कीजिए, हमें कुछ मिनट की देरी हो गई, यह पूरी तरह मेरी गलती है। जैसा कि हमने इस सप्ताह सुना है, एआई कई काम कर सकता है, लेकिन यह अभी तक दिल्ली के यातायात की समस्या को हल नहीं कर सकता। इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है।”
उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद दर्शक ठहाका लगाकर हंस पड़े।
दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या
समिट के दौरान नई दिल्ली के कई रूट्स पर भारी ट्रैफिक जाम की खबरें मिलीं। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई यात्री आने-जाने में परेशानी का सामना कर रहे थे। कई प्रमुख इलाकों में वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते देखे गए।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:
-
लोग ट्रैफिक जाम की स्थिति को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।
-
AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि समिट में आने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को बेसिक तैयारी करनी चाहिए, जो AI से भी अधिक जरूरी है।
Global Express Live