Breaking News

एलन मस्क के ट्रंप से दूरी बनाने के बाद DOGE ऑफिस में मिले गांजा, चूहे, कॉकरोच और कई चौंकाने वाली चीजें

 

Elon Musk News: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने व्हाइट हाउस और अपने बनाए विभाग “Department of Government Efficiency” (DOGE) को छोड़ दिया है. उनके जाने के बाद जिस ऑफिस में उनकी टीम ठहरी थी, वहां काफी गंदगी और अव्यवस्था पाई गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की एक संस्था USIP (United States Institute of Peace) के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि मस्क की टीम के जाने के बाद उनकी बिल्डिंग में गांजा (मारिजुआना) पड़ा मिला और वहां चूहे, कॉकरोच और पानी की लीकेज जैसी समस्याएं देखी गईं.

The Economist की रिपोर्ट के अनुसार, DOGE ने जबरन USIP की बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया था, लेकिन कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. मार्च से मई तक यह बिल्डिंग DOGE के कब्जे में रही और संस्थान के अधिकारी 19 मई को ही वापस अपनी बिल्डिंग में लौट पाए.

जज ने सुनाया ये फैसला

एक जज ने पिछले महीने फैसला सुनाया कि DOGE को न तो USIP के मुख्यालय (जिसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है) पर कब्जा करने का अधिकार था और न ही वहां के कर्मचारियों को हटाने का. USIP की स्थापना 1984 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा की गई थी और यह संस्था विदेशों में हिंसक संघर्षों को रोकने, कम करने और सुलझाने के लिए काम करती है.

USIP के कार्यवाहक अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने कही ये बात

संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने एक हलफनामे में कहा कि बिल्डिंग में लौटने के बाद उन्हें पानी की लीकेज, चूहों और कॉकरोच की मौजूदगी जैसे कई खामियां नजर आईं, जो पहले नहीं थी. इसी दौरान एलन मस्क पर ड्रग्स के सेवन के आरोप भी लगे हैं. New York Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मस्क ने केटामीन नामक दवा का अत्यधिक सेवन किया, जिससे उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्याएं होने लगीं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मस्क के पास एक पिल बॉक्स (दवा रखने का डिब्बा) था, जिसमें लगभग 20 गोलियां थीं, जिनमें कुछ पर Adderall (एक उत्तेजक दवा) के चिन्ह भी थे.

आरोपों को मस्क ने बताया ‘झूठा’

इन आरोपों पर मस्क ने पहले New York Times को झूठा करार दिया और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. फिर उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं ड्रग्स नहीं ले रहा हूँ!” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले डॉक्टर की सलाह पर केटामीन का उपयोग किया था, और उस समय उन्होंने यह बात X (पहले ट्विटर) पर साझा भी की थी, लेकिन अब वह इसे नहीं ले रहे हैं.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …