Breaking News

5 साल बाद फिर चमकेगी हिंदू हॉस्टल की रौनक: इलाहाबाद विश्वविद्यालय का वही हॉस्टल, जहां रह चुके हैं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रसिद्ध हिंदू हॉस्टल एक बार फिर रौनक से भरने वाला है। पांच वर्षों बाद यहां छात्रों की वापसी होने जा रही है। कोरोना काल के दौरान शुरू हुआ मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रवेश पुनः शुरू किया जाएगा।

बता दें कि इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले कई छात्र देश के शीर्ष पदों तक पहुंचे। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत, उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी आदि दिग्गज रहकर पढ़ाई कर चुके हैं।

300 से ज्यादा छात्र रह सकेंगे इस हॉस्टल में

इस हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर करीब 100 कमरे बनकर तैयार हैं। बाकी कमरे भी जल्द तैयार हो जाएंगे। प्रो. केएन उत्तम बताते हैं कि यहां कैंटीन आदि की भी व्यवस्था की गई है ताकि छात्रों को भोजन आदि की व्यवस्था हो सके। इसके अलावा यहां विशेष पट्‌ट भी लगाया जा रहा है जिस पर यहां रह चुके उन पुरा छात्रों के नाम अंकित होंगे जो आगे चलकर अपनी अलग पहचान बनाए और देश का नेतृत्व किए। छात्रों की प्रेरणा के लिए यह विशेष पट्‌ट यहां लगाया जा रहा है।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …