Breaking News

UGC की गाइडलाइन से बीएचयू में पीएचडी का दाखिला होगा: Varanasi News: JRF से 70 नेट और इंटरव्यू का 30% स्कोर मेरिट का आधार बनेगा।

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश UGC की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। प्रवेश में मेरिट नेट का 70 प्रतिशत और इंटरव्यू का 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

.

इसके अलावा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (NET JRF) के पास अभ्यर्थियों का एडमिशन इंटरव्यू के आधार पर ही होगा। बता दें कि बीएचयू में पीएचडी की लगभग 1400 सीटें हैं।

बिना नेट क्वालीफाई नहीं होगा पीएचडी में एडमिशन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के परीक्षा नियंता प्रोफेसर जेपी सिंह ने बताया- जून 2024 के पहले तक नेट की परीक्षा पीएचडी दाखिले के लिए नहीं होती थी। लेकिन, जून 2024 में हुई नेट परीक्षा के बाद यूजीसी ने इसे पीएचडी में इंट्री का मुख्य एग्जाम बना दिया है। पीएचडी में उसका ही एडमिशन होगा जिसने UGC नेट क्वालीफाई किया हो।

तीन श्रेणी में बांटे जाएंगे अभ्यर्थी
प्रोफेसर जेपी सिंह ने बताया – नेट की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहली श्रेणी में जो अभ्यर्थी शामिल होंगे वो जेआरएफ के पात्र माने जाएंगे। दूसरी श्रेणी वाले असिस्टेंट प्रोफेसर और तीसरी श्रेणी वाले पीएचडी के लिए एलिजिबल होंगे

रद्द हुई है परीक्षा, दोबारा होने का इंतजार
यूजीसी नेट की 18 जून को वाराणसी के 18 केंद्रों पर एडमिशन हुआ था। इस परीक्षा को एनटीए ने करवाई थी। 18 सेंटरों पर हुई यह परीक्षा अगले ही दिन रद्द कर दी गई थी। ऐसे में 20 हजार अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के दोबारा होने की उम्मीद है। परीक्षा दोबारा कराने का फैसला एनटीए ही लेगा। वैसे सितंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा दोबारा प्रस्तावित है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …