बागपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। स्कूली छात्रों ने जब छात्र के बैग में तमंचा देखा तो इसकी सूचना अध्यापकों को दी। मासूम के हाथ में तमंचा देखते ही स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
.
पूरा मामला छपरौली थाना क्षेत्र के शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय का है। जहां पर एक 12 वर्षीय कक्षा 8 का छात्र अपने स्कूली बैग में तमंचा लेकर पहुंच गया जब वह क्लास रूम में बैठा था तो उसने अपने दोस्तों को यह तमंचा दिखाया जिसके बाद अध्यापकों को पता चलने पर स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
पुलिस ने छात्र के परिजनों से इसके बारे में पूछताछ की
मौके पर पहुंची छपरौली पुलिस ने तमंचे को बरामद कर लिया और छात्र के परिजनों से इसके बारे में पूछताछ की फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने तमंचा लेकर स्कूल में बच्चे का एडमिशन रद्द कर दिया है स्कूल में मासूम के हाथ में तमंचा होना चर्चा का विषय बना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एएसपी एनपी सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।
Global Express Live