Breaking News

24 घंटे के भीतर यमन के हूतियों ने लाल सागर में जहाज को निशाना बनाया: दूसरा ड्रोन हमला

 

दुबई: यमन के हूती विद्रोहियों ने 24 घंटे के भीतर अब दूसरा ड्रोन हमला लाल सागर में किया है। यमन के हूतियों ने रविवार को लाल सागर में एक जहाज पर ड्रोन से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई और काला धुआं उठने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले हूतियों ने 1 दिन पहले ही अदन की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया था। हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में किया गया यह नवीनतम हमला है।

यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका ने लाल सागर में आठ महीने तक तैनात रखने के बाद अपने युद्ध पोत ‘यूएसएस ड्वाइट डी.आइजनहावर’ को वापस बुला लिया है। हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए इन हमलों के कारण एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोपीय बाजारों तक समुद्र के रास्ते वस्तुओं की आपूर्ति करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हूतियों का कहना है कि गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी रहने तक वे हमले करना जारी रखेंगे।

हमले से क्षतिग्रस्त हुआ जहाज

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर’ ने बताया कि ड्रोन हमला विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेदा के तट पर तड़के हुआ था। इसने कहा कि ड्रोन हमले से जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि उसपर सवार नाविक सुरक्षित हैं। निजी सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि यह एक कंटेनर जहाज था और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। उसने बताया कि जहाज चीन की ओर जा रहा था। हूती ने इस हमले की अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …