Breaking News

“ईरान को बड़ा झटका, कनाडा ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया।”

Iran Islamic Revolutionary Guard Corps: कनाडा ने ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। कनाडा ने बुधवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी गुट के रूप में चिन्हित किया है। उसने इस्लामी देश ईरान में रहने वाले कनाडाई लोगों से देश छोड़ने के लिए कहा है। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारी सरकार ने क्रिमिनल कोड के तहत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर को आतंकवादी समूह घोषित करने का फैसला लिया है।”

कनाडा ने ईरान पर लगाए आरोप 

कनाडा के विदेश और कानून मंत्रियों ने ईरानी शासन पर आतंकवाद को समर्थन करने, ईरान के अंदर और बाहर मानवाधिकारों के प्रति लगातार अनादर प्रदर्शित करने और साथ ही अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को अस्थिर करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया है।

‘घर वापस आने का समय आ गया है’

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि ओटावा ने कई साल पहले तेहरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे, उन्होंने कनाडा के लोगों से ईरान की यात्रा ना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “जो लोग अभी ईरान में हैं, उनके लिए घर वापस आने का समय आ गया है।”

कनाडा में प्रवेश प्रतिबंधित

आतंकवाद सूची में शामिल होने के बाद ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का कनाडा में प्रवेश प्रतिबंधित हो गया है। वो कनाडाई लोगों से व्यक्तिगत या समुदायिक संबंध भी नहीं रख सकते हैं। कनाडा में गार्ड या उसके सदस्यों की कोई भी संपत्ति जब्त की जा सकती है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …