Breaking News

इन नेताओं ने पीएम मोदी की जीत को जॉर्जिया मेलोनी से मुइज्जु तक बधाई दी।

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 का समापन हो चुका है। 4 जून को जारी हुए परिणाम में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अब पूरी दुनिया से पीएम मोदी को जीत की बधाई आनी शुरू हो गई है। इटली की जॉर्जिया मेलोनी से लेकर मुहम्मद मुइज्जु ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश दिया है। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा।

जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा- नई चुनावी जीत पर और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जरी रखेंगे।

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु ने क्या कहा?

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि भाजपा और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिली। मैं हमारे दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि और स्थिरता की खोज में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

रानिल विक्रमसिंघे ने बधाई

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि भाजरा के नेतृत्व वाले एनडीए को भाई देता हूं।  एनडीए की जीत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को प्रदर्शित किया। निकटतम पड़ोसी के रूप में श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …