Breaking News

हमास ने एक वीडियो जारी किया जिसमे चार और इजरायल के बंधक दिखाई दिए।

बीते ,साल अक्टूबर महीने से ही इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में युद्ध जारी है। हमास के आतंकियों द्वारा हजार से ज्यादा इजरायलियों को मारे जाने के बाद से ही इजरायल ने गाजा में भयानक तबाही मचाई है। हमास ने इजरायल के सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया था। जिनमें से कई अब भी गाजा में कैद में हैं। हालांकि, अब इजरायल ने दावा किया है कि उसके 4 और बंधक मारे गए हैं।

मृतकों में तीन बुजुर्ग

इजरायल की सेना ने बताया है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए चार और लोगों की मौत हो गई है। इन मृतकों में तीन बुजुर्ग लोग शामिल हैं। ये लोग हमास की ओर से जारी किए गए वीडियो में ये लोग रिहाई के लिए भीख मांगते नजर आए थे।इन तीन व्यक्तियों की पहचान अमीरम कूपर, योराम मेट्जगर और हैम पेरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के थे।

गाजा में 36 हजार के पार हुई मृतकों की संख्या

गाजा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस युद्ध में मरने वाले कुल फलस्तीनियों की संख्या 36,000 से अधिक हो गई है। हालांकि, आपको बता दें कि गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय इस आंकड़े को तैयार करने में सेनानियों और गैर-लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। इजरायल का कहना है कि उसके हमले लक्षित हैं और वह ज्यादा से ज्यादा कोशिश कर रहा है कि आम लोगों को नुकसान न पहुंचे।

कब होगा युद्धविराम?

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि इजराइल ने हमास को तीन चरणीय युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते की पेशकश की है तथा घोषणा की है कि गाजा में लड़ाई समाप्त करने का समय आ गया है क्योंकि हमास अब इजराइल पर और बड़े पैमाने पर हमला करने में ‘‘सक्षम नहीं है’’। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमास को नष्ट करने के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …