Breaking News

अमेरिका ने चीन को फिर से खारिज कर दिया, बीजिंग ह्वाइट हाउस की इस कार्रवाई से परेशान हो गया

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन को बड़का झटका देते हुए उसके चारों खाने चित्त कर दिए हैं। पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरण मुहैया कराने को लेकर चीन की तीन कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही बेलारूस की भी एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। चीन पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद मुहैया करा रहा था। इसलिए चीनी कंपनियों पर बैन लगाने की कार्रवाई की गई है।

अमेरिका ने चीन की जिन तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें शियान लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रानपेक्ट कंपनी लिमिटेड शामिल है। आरोप है कि इन तीनों ही कंपनियों ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल तैयार करने के लिए उपकरणों की सप्लाई की थी। जबकि बेलारूस के मिंस्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे पहले भी अमेरिका विभिन्न वजहो से चीन की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में चीन कर रहा था मदद

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने शुक्रवार को कहा कि ये कंपनियां ऐसी गतिविधियों या लेन-देन में लिप्त पाई गई हैं, जिन्होंने सामूहिक विनाश के हथियारों या उनके वितरण के साधनों के प्रसार में भौतिक रूप से योगदान दिया है। पाकिस्तान को सीधे तौर पर चीन अपनी इन कंपनियों के माध्यम से उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में मदद पहुंचा रहे थे। अमेरिका खुफिया विभाग की चीन की इस गतिविधि पर नजर बनी थी। अब अमेरिकी प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …