Breaking News

“अफगानिस्तान ने शहबाज शरीफ को दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद करने की खबर गरमाई”

 


अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने स्पष्ट तेवर दिखा दिए हैं. तालिबान सरकार ने अपना एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया है. यह एयरस्पेस पाकिस्तान के लिए नो एंट्री जोन बन गया है. तालिबान का ये फैसला पाकिस्तान की उड़ानों पर सीधा असर डालेगा.

फिलहाल अधिकारिक बयान नहीं आया है. अफगान पत्रकार ने दावा किया है कि अफगान सरकार ने पाकिस्तान विमानों और ट्रांजिट फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस अस्थायी तौर पर बंद किया है. इससे PIA की कई उड़ाने रद्द करनी पड़ी हैं. इसमें इंटरनेशनल कार्गो और हज रूट सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. तालिबान ने इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है. लेकिन दावा है कि जिस तरह से पाकिस्तान ने कुछ दिनों से अफगानिस्तान पर हमला किया है, उसकी प्रतिक्रिया दी गई है.

अफगानिस्तान का दावा- पाकिस्तान ने हमला किया
इधर, मंगलवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तानी हमलावर सेना ने एक इलाके में भारी बमबारी की थी. इसमें 10 लोग मारे गए हैं. इनमें 9 बच्चे शामिल हैं. इस पर अफगानिस्तान ने कहा था कि इस हमले का हम सही जवाब देंगे.  अफगानिस्तान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बयान दर्ज किया था कि पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने एक लोकल आम नागरिक के घर पर बमबारी की थी. नतीजा यह हुआ कि खोस्त प्रांत में नौ बच्चे (पांच लड़के और चार लड़कियां) और एक महिला शहीद हो गए थे.

‘एयरस्पेस, इलाके और लोगों की रक्षा करना कानूनी अधिकार’
उन्होंने कहा, ‘इस्लामिक अमीरात इस उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है. दोहराता है कि अपने एयरस्पेस, इलाके और लोगों की रक्षा करना, उसका कानूनी अधिकार है. वह सही समय पर सही जवाब देगा.’

पाकिस्तान की तरफ से किए गए थे हमले
इसके अलावा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से कुनार और पक्तिका के बॉर्डर इलाके में हवाई हमले किए गए हैं.  इनमें चार और आम लोग घायल हुए हैं. खोस्त के गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफिर गुरबुज ने कहा, ड्रोन और हवाई जहाजों ने हमले किए. एक रिपोर्ट ने बताया कि वहां के लोग एक टूटे हुए घर का मलबा हटा रहे हैं. मारे गए लोगों की कब्रें तैयार कर रहे हैं.

 

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …