Breaking News

चारबाग स्टेशन पर बड़ा होल्डिंग एरिया बनगा, रोजाना 5 हजार यात्रियों को मिलेगी सुविधा, सर्वे शुरू

चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने बड़े होल्डिंग एरिया के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में लगभग 5,000 वर्गफीट क्षेत्र में यह नया होल्डिंग एरिया तैयार किया जाएगा।

75 स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया

रेलवे मंत्रालय प्रदेश के 75 प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। चारबाग स्टेशन पर पहले अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ नियंत्रण की जरूरत को देखते हुए इसे स्थायी बनाने की तैयारी की जा रही है।

राइट्स टीम ने स्टेशन परिसर में उन स्थानों की पहचान की है जहां पर्याप्त जगह और सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी बूथ के पास बड़ी जगह को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। अंतिम निर्णय सर्वे रिपोर्ट के आने के बाद लिया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान

होल्डिंग एरिया में यात्रियों की जरूरतों के अनुसार कई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। इसमें बैठने की व्यवस्था, लगातार एनाउंसमेंट सिस्टम, ट्रेन अपडेट्स के लिए एलईडी स्क्रीन और पर्याप्त रोशनी शामिल होगी। भीड़भाड़ के समय यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक इंतजार से बचाने के लिए उन्हें इस क्षेत्र में रोका जाएगा।

सर्दियों के लिए विशेष इंतजाम

सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने होल्डिंग एरिया में अलाव जलाने, पुआल बिछाने और हल्की गर्म व्यवस्था रखने की योजना बनाई है। इससे रात और सुबह के समय ठंड से परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस होल्डिंग एरिया के तैयार होने के बाद भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी।

About GE-Live

Check Also

लखनऊ में 110 घाटों पर छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला व्रत

लखनऊ में सोमवार को छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। …