Breaking News

IAS-IPS अधिकारियों की कॉलोनी योजना में हुई हेराफेरी, ED ने किया बड़ा कार्रवाई

असम के गुवाहाटी में ऑल इंडिया सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 94.22 लाख रुपये मूल्य की आठ संपत्तियां अटैच की हैं, जो आरोपी राजेंद्र नाथ की बताई जा रही हैं। इसके साथ ही सौतिक गोस्वामी और राजेंद्र नाथ के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई है।

मामला उस समय शुरू हुआ जब सोसायटी ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 86 बीघा जमीन खरीदने का सौदा हुआ और सोसायटी ने सौतिक गोस्वामी को 3.60 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में दिए। लेकिन जमीन सोसायटी को कभी नहीं मिली। बाद में केवल 50 लाख रुपये वापस किए गए और करीब 3.10 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।

ED की जांच में पता चला कि सौतिक गोस्वामी ने जमीन खरीदने के लिए राजेंद्र नाथ से निजी समझौता किया था। नकद लेन-देन के सबूत, रसीदें और गवाहों के बयान भी मिले। घोटाले के बाद 2016 से 2023 के बीच राजेंद्र नाथ ने कई संपत्तियां खरीदीं, जिनकी कीमत और उनकी आमदनी में मेल नहीं था। इन्हें गैर-कानूनी कमाई (Proceeds of Crime) माना गया।

ED ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें कुकुरमारा, जोगिपारा, बर्हंती मणियारी, बंगारा, कवाइमरी और रामपुर गांव की जमीनें शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।

About GE-Live

Check Also

गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए …