Breaking News

मथुरा में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालक गिरफ्तार, तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले, कई मामलों में था वांछित।

 

मथुरा की महावन पुलिस ने हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

 

दो दिन पहले पुलिस ने गांव कारब और पचावर के बीच जंगल में चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़े गए थे। चौथा आरोपी लाखन उर्फ लखन मौके से फरार हो गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला पीपरी अंडरपास के पास से लाखन को गिरफ्तार किया। वह नगला लोका थाना महावन का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लाखन का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

थाना महावन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीओ संजीव राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

 

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …