Breaking News

रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, लोगों ने घेरकर कहा – “हमारे समय का हिटलर” और उठी आवाजें – “फ्री फिलिस्तीन”

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वाशिंगटन डीसी के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते समय प्रदर्शनकारियों से आमना-सामना हो गया. व्हाइट हाउस के पास एक रेस्टोरेंट में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के सामने ‘फ्री डीसी‘ और ‘फ्री फिलिस्तीन‘ के नारे लगाए. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हिटलर तक कह दिया.

वॉशिंगटन में अपराध पर लगाम लगाने के लिए नेशनल गॉर्ड तैनात करने और पुलिस को संघीय नियंत्रण में लेने का प्रचार करने के लिए ट्र्ंप ने उस रेस्टोरेंट में डिनर का आयोजन किया था. ट्रंप अपने सहयोगी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ यहां पहुंचे थे.

ट्रंप के सामने लगे फ्री फिलिस्तीन के नारे

कोड पिंक नामक एक्टिविस्ट ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट किया है. इसमें प्रदर्शनकारियों को फिलिस्तीन के झंडे के साथ जोर-जोर से नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. इसमें से एक प्रदर्शनकारी ने ट्रंप ‘हमारे समय का हिटलर है‘ का नारा लगाया. वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप प्रदर्शनकारियों की ओर देखे और हाथ दिखाते हुए कुछ इशारा कर रहे हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोगों ने प्रदर्शनकारियों का विरोध किया, जिसके बाद उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया गया. रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोग यूएस…यूएस के नारे लगाने लगे.

‘ट्रंप हमारे समय के हिटलर’

कोड पिंक नामक एंटी वॉर संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने ट्रंप के सामने नारे लगाए. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “जब डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस, मार्को रुबियो, पीट हेगसेथ और अन्य लोग डिनर कर रहे थे तब हमने उन्हें सच बताया. फ्री डीसी, फ्री फिलिस्तीन, ट्रंप हमारे समय के हिटलर हैं.”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …