Breaking News

लखनऊ वापसी के पांचवें दिन शुभांशु शुक्ला पहुंचे अलीगंज स्थित अपने घर, मां-पिता ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत – Lucknow News

लंबे इंतज़ार के बाद शुक्रवार को शुभांशु शुक्ला अपने अलीगंज स्थित घर पहुंचे। उनके आने पर परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिला। घर को फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया था, जहां परिवार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा भी साथ मौजूद रहे।

फूल-मालाओं और पकवानों से हुआ स्वागत
शुभांशु के घर लौटने की खुशी में घर को फूलों की माला से सजाया गया था। दरवाज़े पर कदम रखते ही परिवार वालों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। मां आशा देवी ने बेटे के लिए उनकी पसंद का मूंगदाल का हलवा और कई विशेष व्यंजन तैयार किए। उन्होंने कहा, “बेटे की वापसी हमारे लिए बेहद खास पल है, इसलिए खास तैयारी की गई थी।”

पड़ोसियों में भी दिखा उत्साह
शुभांशु के आने की खबर सुनकर मोहल्ले के लोग भी मिलने पहुंचे। पड़ोस की राखी ने कहा कि भैया को इतने दिनों बाद देखकर बहुत खुशी हुई। वहीं अचल वाजपेई ने बताया कि शुभांशु का घर लौटना पूरे इलाके के लिए गौरव की बात है।

परिवार के लिए भावुक पल
शुभांशु के भाई आशीष दीक्षित ने कहा कि यह पल पूरे परिवार के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित था। उनके घर आने से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।

करीब डेढ़ साल बाद शुभांशु की वापसी से अलीगंज की गलियां रोशनी और उल्लास से भर उठीं। परिवार और मोहल्ले वालों के बीच माहौल मानो किसी त्योहार जैसा हो गया।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …