Breaking News

TikTok बैन हटने की खबरों पर कांग्रेस का हमला – कहा, “चीन के साथ भी शहादत का सौदा हो रहा है, ठीक पाकिस्तान की तरह”

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि चीन की TikTok और AliExpress वेबसाइट भारत में फिर से सुलभ हो गई हैं, जो शहीदों के बलिदान की अनदेखी है। कांग्रेस ने दावा किया कि चीनी कंपनी टिकटॉक की वेबसाइट भारत में काम करने लगी है। हालांकि इस पर भारत सरकार की ओर से भी जवाब आया है और टिकटॉक वाली खबर को अफवाह बताया है। बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीन चिट दी थी। जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया। अब एक बार फिर मोदी चीन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। वे चीनी विदेश मंत्री से मुलाक़ात कर रहे हैं और चीन यात्रा की योजना बना रहे हैं।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी लिखा:

भारत में चीन की कंपनी ‘टिक टॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है।
चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए। पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी।
लेकिन…
जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेडलाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन किया।
अब मोदी फिर चीन से लप्पो झप्पो कर रहे हैं, चीन…

विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कदम पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की तरह है, जो शहीदों की क़ुरबानी की क़ीमत पर चीन से समझौते के समान है। टिकटॉक की वेबसाइट भारत में होमपेज तक एक्सेसिबल है, लेकिन उसके आगे इस्तेमाल की अनुमति नहीं दे रही। टिकटॉक का मोबाइल ऐप अब भी भारत में पूरी तरह उपलब्ध नहीं है। अलीबाबा समूह की सहायक कंपनी AliExpress भी ऑनलाइन ब्राउज़िंग तक पहुंच तो देती है, लेकिन खरीदारी की अनुमति नहीं है। इसी तरह, Shein और कुछ अन्य चीनी सेवाएं भी आंशिक रूप से सुलभ बताई जा रही हैं।

सरकार का जवाब
TikTok के अनब्लॉकिंग को लेकर भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि TikTok के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसा कोई भी बयान/खबर झूठी और भ्रामक है।

2020 में टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप हुए थे बैन
भारत सरकार ने TikTok, AliExpress, Shein सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उस वक्त सरकार ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, रक्षा और सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक हैं।

About GE-Live

Check Also

धुरंधर फिल्म को लेकर बीजेपी मंत्री और शशि थरूर के बीच बयानबाजी, इंटेलिजेंस पर कही ये बात

भारत की सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली को समझने के लिए फिल्म ‘धुरंधर’ …