Breaking News

“पुतिन का बड़ा बयान: कहा– अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन युद्ध की तस्वीर होती अलग”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में मीटिंग हुई. इस मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप 2022 में व्हाइट हाउस में होते तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता. उन्होंने पांच वर्षों में पहली आमने-सामने की बैठक में दोनों देशों के संबंधों में सुधार की आशा जताई.

ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन जंग नहीं होती. इस पर पुतिन ने कहा कि मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं. दोनों नेताओं ने बातचीत को रचनात्मक बताया और अलास्का को दोनों देशों के साझा इतिहास को देखते हुए उपयुक्त स्थल माना.

पुतिन का बयान

पुतिन ने कहा कि कठिन दौर के बाद अब मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच अच्छे सीधे संपर्क स्थापित हो गए हैं. उन्होंने कहा, “स्थिति को सुधारना ज़रूरी था. हमेशा याद रखेंगे कि कैसे हम साझा दुश्मनों से लड़ रहे थे. यह विरासत भविष्य में हमारे काम आएगी.”

ट्रंप की तारीफ

बैठक में यूक्रेन मुख्य मुद्दा रहा. पुतिन ने ट्रंप की संघर्ष को समझने की इच्छा की सराहना की. उन्होंने युद्ध समाप्त करने को लेकर रूस की चिंताओं पर जोर देते हुए कहा कि सभी मूल कारणों को समाप्त किया जाना चाहिए.

पुतिन ने आगे कहा कि वह ट्रंप से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि आपसी समझ से शांति स्थापित होगी.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …