Breaking News

स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों को देखते हुए गजरौला में सुरक्षा जांच, एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड संग की तलाशी – Amroha News

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी धनौरा ने थाना गजरौला पुलिस बल के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की और रेलवे स्टेशन व बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई।

पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 का भी उपयोग किया जा सकता है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …