Breaking News

लखनऊ में छाए बादल, रुक-रुककर हो सकती है बारिश: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी – लखनऊ समाचार।

 

लखनऊ में आज, सोमवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी, जबकि बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज की गई। दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश का दौर बना रहा। दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार को तेज बारिश हुई।

मानसून ने पकड़ी तेजी

29 जून को मानसून ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की हवा का रास्ता उत्तर की ओर बढ़कर फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया और पुरुलिया से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक पहुंच गया है।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बने चक्रवाती हवाओं और बीच के वातावरण में बनी हवा की स्थिति के कारण मानसून ने तेजी पकड़ ली है।

लखनऊ के बंथरा में रविवार को बारिश का पानी दुकान में घुस गया। दुकानदारों ने बाल्टी से पानी बाहर निकाला।

लखनऊ में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि आने वाले 2 जुलाई तक लखनऊ में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर बारिश में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 जुलाई से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर बढ़ सकती हैं, जिससे तेज और बहुत तेज बारिश का क्षेत्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों की ओर खिसक सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …