Breaking News

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानी, जवाब मिला ऐसा कि रह गए हैरान।

भारत से हाल ही में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी कायरतापूर्ण हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के लोग अब विदेशों में भारतीय दूतावासों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तानियों ने ऐसा ही एक प्रयास पुर्तगाल में भी किया है। यहां लिस्बन में भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानियों ने कायराना विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। हालांकि, भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ऐसा जवाब दिया जिससे पाकिस्तानियों के होश उड़ गए हैं।

‘अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं…’

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानियों के कायराना प्रदर्शन का जवाब भारतीय अधिकारियों ने खास अंदाज में दिया। यहां भारतीय दूतावास ने बिल्डिंग के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर का एक पोस्टर लगाया। इस पोस्टर पर लिखा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय अधिकारियों ने इस पोस्टर के माध्यम से पाकिस्तानियों को साफ चेतावनी भेजी है।

भारतीय दूतावास ने क्या बताया?

इस पूरी घटना को लेकर पुर्तगाल के भारतीय दूतावास ने X पर जानकारी साझा की है। दूतावास ने लिखा- “हमारे चांसरी भवन के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का जवाब ‘ऑपरशन सिंदूर’ के साथ दृढ़तापूर्वक दिया गया है। दूतावास की सुरक्षा करने में सहयोग के लिए पुर्तगाल सरकार और उसके पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद। भारत ऐसे उकसावे के कदमों से नहीं डरेगा। हमारा संकल्प अटल है।”

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …