Breaking News

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 साल की उम्र में निधन।

Former Malaysian Prime Minister Death: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अब्दुल्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुआलालंपुर के एक अस्पताल ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। अब्दुल्ला को 25 अप्रैल, 2024 को भी नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। अब्दुल्ला न्यूमोथोरैक्स नाम की बीमारी से पीड़ित थे।

कुआलालंपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट में कराया गया था भर्ती

अब्दुल्ला को “पाक लाह” के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रविवार को कुआलालंपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट में भर्ती कराया गया था, जहां हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा उनकी बारीकी से निगरानी की जा रही थी। लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद सोमवार को शाम 7:10 बजे उनका निधन हो गया। 22 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद वरिष्ठ नेता महाथिर मोहम्मद के इस्तीफे के बाद अब्दुल्ला 2003 में प्रधानमंत्री बने थे।

बदावी के जीवन के बारे में जानें

अब्दुल्ला अहमद बदावी के पिता मलेशिया के सत्ताधारी नेशनल फ़्रंट गठबंधन में सबसे प्रभावी पार्टी यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गनाइज़ेशन यानी यूएमएनओ के संस्थापक सदस्य रहे है। बदावी का जन्म मलेशिया के पेनांग प्रांत में हुआ था और उन्होंने इस्लाम मज़हब में डिग्री हासिल की थी। 1978 में अपने पिता की मृत्यु तक वह सिविल सेवा से जुड़े रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1998 में उन्हें उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …