Breaking News

Gaza Ceasefire: हमास इजरायल और थाईलैंड के 8 बंधकों को करेगा रिहा

 

येरूशलम: इजरायल और गाजा के बीच शुरू हुए युद्ध विराम के बीच आज हमास 3 इजरायली समेत कुल 8 बंधकों की रिहाई करेगा।  इजरायल के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमास बृहस्पतिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई के तहत दो महिलाओं और 80 वर्षीय एक पुरुष समेत तीन इजरायली नागरिकों को रिहा करेगा। इसके अतिरिक्त थाइलैंड के भी पांच बंधकों को रिहा करेगा। इस प्रकार हमास आज कुल 8 बंधकों की रिहाई करेगा। बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल भी आजाद करेगा।

बंधकों की रिहाई का यह सिलसिला 19 जनवरी को इजरायल हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद से ही जारी है। अधिकारी ने बताया कि आज हमास की ओर से रिहा किए जाने वाले बंधकों में इजरायल की महिलाएं अर्बेल येहूद (29) और अगम बर्गर (19) और एक पुरुष जिसका नाम गादी मोजेस (80) है, शामिल हैं।

जवाब में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदी होंगे आजाद

हमास इजरायल के अलावा थाईलैंड के भी 5 नागरिकों की रिहाई करेगा। हालांकि अधिकारी ने रिहा किये जाने वाले थाइलैंड के नागरिकों के नाम नहीं बताये। यह रिहाई इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम का हिस्सा है, जिसके तहत फिलस्तीनी क्षेत्र में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों और इजरायल द्वारा पकड़े सैकड़ों फिलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। आज युद्ध विराम का 11 वां दिन है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …