Breaking News

आधी रात को ताइवान भूकंप से दहल उठा, 15 से अधिक लोग घायल हुए।

ताइपे: ताइवान की धरती सोमवार की आधीरात भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई है। अचानक आए भूकंप से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और सभी अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। यह भूकंप ताइवान के दक्षिणी इलाके में सोमवार की रात आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 6 बताई जा रही है। भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद लोगों में दहशत फैल गई।  अमेरिका के भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। ताइवान के केन्द्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गयी।

तात्कालिक रूप से किसी की मौत की सूचना नहीं

ताइवान के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, यद्यपि बचावकर्मी अभी भी क्षति का आकलन कर रहे हैं। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि 15 लोगों को मामूली चोटों के कारण अस्पताल भेजा गया है। विभाग ने बताया कि इनमें एक बच्चे सहित वे छह लोग शामिल हैं, जिन्हें ताइनान शहर के नानक्सी जिले में एक मकान के मलबे से निकाला गया। एक प्रांतीय राजमार्ग पर स्थित झूवेई पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। अन्य ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …