Breaking News

चेक गणराज्य के एक रेस्तरां में भयंकर आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

प्राग: चेक गणराज्य के उत्तरी हिस्से में एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है। आग इतनी भयानक थी कि इस हादसे में अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गये हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की है।

चेक गणराज्य के अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि यह हादसा प्राग के उत्तर में लगभग 100 किलोमीटर (63 मील) की दूरी पर स्थित मोस्ट शहर में शनिवार को हुआ। यहां ‘यू कोजोटा’ रेस्तरां में अचानक आग लग गई, जो आधी रात से पूर्व आग लगने के समय खुला था। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि संभवतः आग का कारण गैस हीटर का पलट जाना था। आगू पर एक बजे तक काबू पाया जा सका और उसमें 60 से अधिक दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

आग लगने के बाद 30 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

इस आग में राहत और बचाव दलों ने कम से कम 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं झुलसे लोगों को मोस्ट और आस-पास के शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। रविवार सुबह मौके का दौरा करने के बाद गृहमंत्री विट राकुसान ने कहा कि रेस्तरां और समीप के एक अपार्टमेंट से करीब 30 लोगों को बाहर निकाला गया। मोस्ट के महापौर मारेक हर्वोल ने कहा कि यह शहर के हाल के इतिहास की सबसे बुरी त्रासदी है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …