Breaking News

South Korea Plane Crash: मृतकों की संख्या बढ़कर 167 से अधिक हुई

सियोल: दक्षिण कोरिया के भीषण विमान हादसे में मौतों का आंकड़ा अब 179 पहुंच गया है। विमान में कुल 181 यात्री सवार थे। इसमें से सिर्फ 2 लोग ही जीवित बच सके हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा साउथ कोरिया के मुआन हवाई अड्डे पर रविवार को उस वक्त हुआ, जब विमान का लैंडिंग गियर उतरते फेल हो गया और अचानक वह दीवार की फेंसिंग से टकरा गया। इससे यात्री विमान में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 167 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह देश में अब तक हुए सबसे वीभत्स हवाई हादसों में से एक है। देश की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव दल मुआन शहर स्थित इस हवाई अड्डे पर ‘जेजू एयर’ यात्री विमान से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। विमान में 181 यात्री सवार थे। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान 15 वर्ष पुराना बोइंग 737-800 जेट था, जो बैंकॉक से लौट रहा था और दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर हुई। अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि आग लगने की घटना में कम से कम 167 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घटना के करीब छह घंटे बाद भी विमान में सवार बाकी लोग लापता हैं।

टक्कर के बाद आग का गोला बन गया विमान

बचाव दल ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो चालक दल के सदस्य थे। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे होश में हैं। अग्निशमन एजेंसी ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 32 गाड़ियों और कई हेलीकॉप्टर तैनात किए। एजेंसी के मुताबिक, करीब 1,560 अग्निशमन कर्मी, पुलिस अधिकारी, सैनिक और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं। वाईटीएन टेलीविजन द्वारा प्रसारित एक फुटेज में ‘जेजू एयर’ विमान हवाई पट्टी पर फिसलकर एक कंक्रीट की दीवार से टकराता हुआ दिखता है। अन्य स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान से काले धुएं का गुबार निकलता दिखा। मुआन अग्निशमन केंद्र के प्रमुख ली जियोंग-ह्योन ने संवाददाताओं से कहा कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है और मलबे के बीच केवल ‘टेल असेंबली’ ही पहचानी जा सकती है।

हादसे की वजहों की हो रही जांच

ली ने बताया कि कर्मचारी दुर्घटना के कारणों के बारे में विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। इसमें विमान के पक्षियों से टकराने के पहलू की भी जांच की जा रही है। परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि संचार रिकॉर्ड के उनके शुरुआती आकलन से पता चला कि हवाई अड्डे के नियंत्रण टॉवर ने विमान को उतरने से कुछ समय पहले पक्षियों के टकराने की चेतावनी जारी की और पायलट को एक अलग क्षेत्र में उतरने की अनुमति दी। अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने दुर्घटना से पहले संकट संकेत भेजा था। परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जू जोंग-वान ने बताया कि कर्मचारियों ने विमान के ब्लैक बॉक्स से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को निकाल लिया है और ‘कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग’ उपकरण की तलाश की जा रही है। मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …