Breaking News

इजरायल ने हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की थी, बड़ा खुलासा सामने आया।

 

Israel Killed Hamas Leader Ismail Haniyeh: इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने पहली बार हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। रक्षा मंत्री ने पुष्टि की है कि इजरायल ने हमास के शीर्ष नेता हानिया की ईरान में हत्या कर दी थी। इजरायल के रक्षा मंत्री ने यमन में हूती विद्रोहियों को भी चेतावनी दी है।  काट्ज ने हूती नेतृत्व के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही है।

ईरान में हुई थी इस्माइल हानिया की हत्या

रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पहली बार इस्माइल हानिया की हत्या को स्वीकार किया है। हानिया इसी साल जुलाई में ईरान में एक विस्फोट में मारा गया था। इस्माइल हानिया की मौत के बाद माना जा रहा था कि विस्फोट के पीछे इजरायल का हाथ था। हालांकि, अभी तक इस पर खुलकर किसी ने कुछ भी नहीं कहा था। अब काट्ज के बयान से साफ है कि हानिया इजरायल के निशाने पर था।

हूती विद्रोहियों का होगा अंत

सोमवार को एक भाषण में रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हूती विद्रोहियों का भी ऐसा ही अंत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल ने हमास और हिजबुल्लाह के अन्य नेताओं को मार डाला है, सीरिया के बशर असद को उखाड़ फेंकने में मदद की है और ईरान के एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को नष्ट कर दिया है।

क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हूतियों के रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर हमला करेंगे और नेतृत्व का सिर काट देंगे। उन्होंने पिछले इजरायली हमलों में मारे गए हमास और हिजबुल्लाह नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जैसा हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानिया, सिनवार और नसरल्लाह के साथ किया था, वैसे ही हम होदेदा और सना में भी करेंगे।

हूतियों ने इजरायल पर किए हैं हमले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान समर्थित हूतियों ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। हाल ही में एक मिसाइल तेल अवीव में गिरी था और इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए थे। इजरायल ने भी यमन में यूतियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …