Breaking News

IND vs AUS: मेलबर्न में तैयार होगी खास पिच, बुमराह के लिए आई अच्छी खबर, क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। उस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों में बुमराह के अलावा किसी ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। तीसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। इस पूरी सीरीज के दौरान पिच का रोल काफी अहम रहा है। जिसके कारण गेंदबाजों के प्रदर्शन पर असर देखने को मिला है। इन सब के बीच मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच की पिच को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

मेलबर्न में ऐसी होगी पिच

दोनों टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पूरा फोकस अब मेलबर्न टेस्ट पर है। जो सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए बेहद अहम होगा। सभी की निगाहें बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पिच की स्थिति पर टिकी हैं। इसी बीच MCG के पिच क्यूरेटर मैट पेज ने बताया है कि 26 दिसंबर को जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो पिच कैसी हो सकती है।

पिच क्यूरेटर ने इस बात की जानकारी दी है कि यह पिच गेंदबाजों को मदद करेगी, लेकिन बल्लेबाज अगर इस पिच पर थोड़ा संभल कर खेलते हैं को वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पेच ने पिच को लेकर कहा कि सात साल पहले, हम काफी सपाट पिच बनाते थे, हम एक रोमांचक मुकाबला और रोमांचक टेस्ट मैच बनाना चाहते हैं, इसलिए हम अधिक घास छोड़ेंगे, जिससे गेंदबाजों को फायदा होगा। लेकिन नई गेंद के आने के बाद भी यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। हम 6 मिमी घास रखते हैं और हम इस पर नजर रखते हैं।

बुमराह के लिए गुड न्यूज

पेज ने अपने बयान में कहा कि अब जब भी तेज गेंदबाज यहां आते हैं तो वे उत्साहित हो जाते हैं, हालांकि यह पर्थ और ब्रिसबेन जितना तेज नहीं है, लेकिन हम इस पर कुछ गति प्राप्त करने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में हर विकेट अलग होता है और हमारा अपना कैरेक्टर भी अनूठा है। पेज के इस बात से यह तो साफ है कि इस पिच से गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जोकि बुमराह के लिए एक अच्छी खबर है। टीम इंडिया के कप्तान अगर टॉस जीतते हैं तो, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेंगे।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …