Breaking News

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स-3 को क्यों किया फोन, जानें वजह।

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को अचानक फोन लगाया और देर तक उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने चार्ल्स-3 से वार्तालाप के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने इस दौरान राष्ट्रमंडल, जलवायु कार्रवाई और स्थिरता सहित आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा किंग चार्ल्स तृतीय के बेहतर स्वास्थ्य और कुशलता की कामना की।

इसके बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ बात करना खुशी की बात रही। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रमंडल, जलवायु कार्रवाई और स्थिरता सहित आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके (चार्ल्स तृतीय के) बेहतर स्वास्थ्य और कुशलता की कामना की।’’ इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी ने चार्ल्स तृतीय से बातचीत में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएमओ ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल राष्ट्रों और समोआ में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों ने जलवायु कार्रवाई और निरंतरता सहित आपसी हितों के अनेक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर किंग्स चार्ल्स की निरंतर वकालत और पहलों की सराहना की और उन्हें भारत द्वारा की गई कई पहलों के बारे में जानकारी दी।’’ दोनों ने क्रिसमस और नववर्ष के आगामी अवसरों पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …