Breaking News

यूनान के क्रेते द्वीप के पास शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 5 की मौत; कई लोग लापता।

एथेंस: ग्रीस में क्रेते द्वीप के दक्षिण में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। तट रक्षक बल ने बताया कि चार खोज एवं बचाव अभियानों में 200 से अधिक लोगों को बचाया गया है। तट रक्षक बल के अनुसार चार अभियानों में से तीन को रोक दिया गया है लेकिन एक अब भी जारी है।

बड़ी संख्या में लोगों को बचाया गया

क्रेते के दक्षिण में गावडोस द्वीप के पास नौका डूबने की अलग-अलग घटनाओं के बारे में सूचना मिलने के बाद ये अभियान शुरू किए गए थे। चौथा अभियान जो अब भी जारी है वह दक्षिणी पेलोपोनिज क्षेत्र में शुरू किया गया है। तट रक्षक बल ने बताया कि तलाश अभियान में 39 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें क्रेते ले जाया गया है। इस दौरान जल क्षेत्र से पांच शव भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षित बचाए गए लोगों ने बताया कि उनकी नौका में बड़ी संख्या में लोग सवार थे।

बचाव कार्यों में ली जा रही है हेलीकॉप्टर की मदद 

तट रक्षक बल ने बताया कि कुल नौ जहाज बचाव कार्य में लगे हुए हैं साथ ही दो हेलीकॉप्टर की भी बचाव कार्यों में मदद ली जा रही है। गावडोस के तट पर अन्य दो अभियानों में क्रमशः 47 और 89 लोगों को बचाया गया। ये अभियान पूरे हो चुके हैं। वहीं, पेलोपोनिज से 28 शरणार्थियों को बचाया गया है।

 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है कि, यब पहली बार नहीं है जब यूनान में इस तरह का नाव हादसा हुआ है इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। इसी साल नवंबर के महीने में यूनान के समोस द्वीप के पास समुद्र में एक नौका के डूबने से छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के दौरान भी प्रवासियों से भरी नाव डूब गई थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …