Breaking News

उत्तरी गाजा में इजरायल ने फिर बम बरसाए, 19 लोग मारे गए; कई घायल

काहिरा: इजरायल गाजा में लगातार हमास के आतंकियों को निशाना बना रहा है। इस बीच उत्तर गाजा पट्टी में एक मकान को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। इस मकान में विस्थापित लोगों ने शरण ली थी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। कमाल अदवान अस्पताल ने बताया कि बेत लाहिया कस्बे में रातभर जारी हमले के बाद बुधवार को हताहतों को अस्पताल लाया गया था। इस मामले में इजरायल की सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल लगातार कर रहा है हमले

इजरायल अक्टूबर की शुरुआत से ही उत्तरी गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ लगतार हमले कर रहा है। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मरने वालों में आठ लोग एक ही परिवार से थे, जिसमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे। युद्ध की शुरुआत तब हुई जब सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया था।

हमास के आतंकियों ने किया था हमला

हमास की ओर से इजरायल में किए गए इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर आम नागरिक थे और लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया। लगभग 100 बंधक अब भी गाजा के अंदर हैं, जिनमें से कम से कम एक तिहाई के मारे जाने की आशंका है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …