ओमेक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ो ने लिए सात फेरे …..
लखनऊ, 12 नवंबर 2024: ओमेक्स फाउंडेशन द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2024 को अमर सुहाग लॉन, अर्जुनगंज, नियर पेट्रोल पम्प, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ में चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इक्यावन जोड़ों ने एक दूजे का हाथ जीवन भर के लिए थाम लिया। ओमेक्स फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रोहतास गोयल जी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन कर वैवाहिक बंधन में बंधे सभी 51 जोड़ो को उनके सफल एवं खुशहाल जीवन की कामना की गयी।

इस सामूहिक विवाह समारोह में सभी जोड़ों को दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं भी उपहार स्वरुप दिया गया। इस सामूहिक विवाह का आयोजन आर्थिक रूप से तंग जीवन व्यतीत कर रहें समाज के गरीब और वंचित लोगों के लिए किया गया था। ओमेक्स फाउंडेशन से सम्बद्ध, कार्यक्रम की समन्यवक श्रीमती शालिनी तिवारी के नेतृत्व में वर-वधु एवं उनके रिश्तेदारों के सभी सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ-साथ समारोह मंे आने वाले सभी आगंतुको के लिए खान-पान की उचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर गोयल परिवार एवं अन्य सहयोगीगण के साथ समाजसेवी भी काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

इस अवसर पर ओमेक्स फाउंडेशन की अध्यक्ष सुषमा रोहतास गोयल ने कहा, “सामूहिक विवाह सिर्फ एक विवाह का आयोजन ही नहीं है, बल्कि यह एक अत्यंत ही पुण्य कृत्य है और इसका दूरगामी प्रभाव होने के साथ-साथ यह समाज हित में परिवर्तनकारी और लाभप्रद भी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद और निर्धन परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। ओमेक्स फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्यों को हम सब आगे बढ़ा रहे हैं और यह चतुर्थ सामूहिक विवाह इसी प्रयास एक सफल कदम है। आने वाले समय में प्रतिवर्ष फाउंडेशन द्वारा ऐसे सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बहुसंख्या में समाजसेवीगण के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों के लोग उपस्थित रहें। ओमेक्स फाउंडेशन ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े एवं उनके परिवार के लोग ओमेक्स फाउन्डेशन के इस आयोजन से बहुत खुश थे और उनके द्वारा इस सफल आयोजन के लिए ओमेक्स फाउन्डेशन की सराहना की गयी।
ओमेक्स फाउंडेशन जमीनी स्तर पर विगत् 19 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। फाउन्डेशन द्वारा समय-समय पर बच्चों के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगों की भी सहायता किये जाने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, द्वारा लघु उद्योग संबंधित अनेक कार्यों को किया जा रहा है तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं जिसमें ओमेक्स फाउन्डेशन का योगदान उनके इस अभियान में मील का पत्थर साबित होगा।
Global Express Live