Breaking News

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, लेबनान से दागे गए 165 रॉकेट

लेबनान ने एक बार फिर इजरायल पर जोरदार हमला किया है। हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने सोमवार को इजरायल पर 165 रॉकेट दागे हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल का आयरन डोम सिस्टम ज्यादातर इन हवाई हमलों को रोकने में नाकामयाब रहा है। इजरायल के कई शहरों में रॉकेट गिरे हैं। रॉकेट के हमलों से जलती हुई कार के वीडियो भी सामने आए हैं।

नेतन्याहू ने ली थी ये जिम्मेदारी

मालूम हो कि एक दिन पहले ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सितंबर महीने में हुए हिजबुल्लाह के सदस्यों के पेजर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी। वहीं, अब लेबनान के हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायल से बदला लेने के लिए उस पर बड़ा हमला कर दिया है।

IDF ने शेयर किया हमले का वीडियो

लेबनान के हवाई हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक रॉकेट हमले का वीडियो शेयर किया है। आईडीएफ ने कहा, ‘उत्तरी इजरायल पर हमला हुआ है। हम हिजबुल्लाह के आक्रमण से अपने नागरिकों की रक्षा करना जारी रखेंगे।’

एक साल की बच्ची सहित 7 लोग घायल

अधिक जानकारी देते हुए टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि 165 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं। हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों से एक साल की बच्ची सहित सात लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिइना कस्बे में रॉकेट हमले के बाद छर्रे लगने से एक बच्चा, एक 27 वर्षीय महिला और एक 35 वर्षीय पुरुष घायल हो गए। इन सभी घायलों को नहरिया स्थित गैलिली मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

हिजबुल्लाह ने ली हमलों की जिम्मेदारी

इसके अलावा, आईडीएफ ने कहा कि गैलिली पर लगभग 50 रॉकेट दागे गए हैं, जबकि कई रॉकेट कार्मिएल क्षेत्र और आसपास के शहरों पर भी गिरे हैं। हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने कार्मेल बस्ती में पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के प्रशिक्षण अड्डे को निशाना बनाया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …