Breaking News

पाकिस्तान सीमा के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर की मौत।

तेहरान: ईरान में पाकिस्तान की सीमा के पास एक अभियान के दौरान एक ‘ऑटोगाइरो’ (हेलीकॉप्टर के समान विमान) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक कमांडर और उनके पायलट की सोमवार को मौत हो गई। सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरल हामिद मजांदरानी की मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिरकन सीमा क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान हुई। अर्द्ध-सरकारी ‘तस्नीम समाचार एजेंसी’ ने बताया कि यह दुर्घटना सैन्य अभ्यास के दौरान हुई।

सीमा की निगरानी के लिए होता है इल्तेमाल

‘ऑटोगाइरो’ रोटर डिजाइन के मामले में हेलीकॉप्टर के समान होता है, लेकिन यह सरल और छोटा होता है। ईरान में पायलट के प्रशिक्षण और सीमा की निगरानी के लिए आम तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान दो लोगों को ले जाने में सक्षम होता है।

हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी राष्ट्रपति की मौत 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, मई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई थी। इस दुर्घटना में कुल 9 लोगों की मौत हुई थी। इब्राहिम रईसी की मौत के बाद मसूद पेजेश्कियान ईरान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हार्ट सर्जन के तौर पर लंबे समय तक काम किया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …