Breaking News

गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हुए हमले का आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा: उपराज्यपाल सिन्हा

 

आतंकवादियों ने शाम को उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर बूटा पथरी इलाके में वाहन पर उस समय गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला करने वाले आतंकवादियों को त्वरित और मुंहतोड़ जवाब दें।

आतंकवादियों ने शाम को उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर बूटा पथरी इलाके में वाहन पर उस समय गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था। हमले में बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गई और तीन सैनिकों सहित चार लोग घायल हो गए।

सिन्हा ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बूटा पथरी सेक्टर में हुए जघन्य आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की। आतंकवादियों को ढेर करने के लिए त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। अभियान जारी है। हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …