Breaking News

समर्थ पोर्टल से जोड़े जाएंगे 4 लाख छात्र: मेरठ के CCSU में डाटा अपलोडिंग जारी, यूनिवर्सिटी ने जारी की गाइडलाइन्स – मेरठ न्यूज

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 4 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स को समर्थ पोर्टल से जोड़ने का

.

प्रोसेस शुरू हो गया है। फिलहाल इसमें यूजी और पीजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स की मुख्य परीक्षा में पास स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा। एक्स और बैक स्टूडेंट्स का डाटा अभी समर्थ पोर्टल पर नहीं भेजा जाएगा। शासन के निर्देशों के बाद विवि प्रशासन गुरुवार को डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया में लगा रहा।

विवि के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में सत्र 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के स्टूडेंट्स का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विवि प्रशासन के मुताबिक प्रवेश के वक्त बहुत से छात्रों ने अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर गलत भर दिए हैं।

समर्थ पोर्टल पर अब उनको सही जानकारी भरनी होगी। एप अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद छात्र का मोबाइल नंबर उस पर अपडेट हो जाएगा। इसलिए छात्रों को अपने नंबर और ईमेल सही डालने पड़ेंगे। विवि प्रशासन के मुताबिक- छात्र भ्रम में न पड़े, विश्वविद्यालय की गाइडलाइन का पालन करें और जो विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर लिंक जारी किया है उसको देखते हुए फॉर्म भरें।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …