Breaking News

गहलोत ने कहा, “भाजपा के लोग ही राजस्थान सरकार को ‘सर्कस’ कह रहे हैं,”

 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उनकी ही पार्टी के लोग ‘सर्कस’ बता रहे हैं।
गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक टिप्पणी पर यह बात कही।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैनें यह नहीं कहा कि मैं इनको नीचा दिखाने के लिये बोल रहा हूं कि सर्कस है… सर्कस मैं नहीं बोल रहा हूं… इनकी पार्टी के लोग बोल रहे हैं, और सर्कस की तरह ही काम चल रहा है…कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है… कोई मंत्री इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में जा रहा है… विधायक धमकी दे रहे हैं और बाकी आप जानते हो राजस्थान के अंदर क्या स्थिति बन गई है।’’ .

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये (भाजपा) बार-बार हवा में बातें करते हैं… यमुना का पानी लेकर आयेंगे… पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को नया नाम दे दिया…इनसे कुछ भी नहीं होने वाला है।’’

गहलोत ने रविवार को जोधपुर में कहा था कि ‘‘राज्य में सरकार नहीं बल्कि ‘सर्कस’ चल रहा है।’’
इस पर सोमवार को मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा था, ‘‘अशोक गहलोत ने पूरे पांच साल ‘सर्कस’ ही किया है। कभी होटल में, कभी ऐसे ही। इसलिए अब उनको सर्कस ही दिखता है।

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …