Breaking News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और मुश्किल से सांड को भगाया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत जिले के करेली थाना इलाके में एक आवारा सांड ने मंगलवार को शौच के लिए जा रही बुजुर्ग महिला को पटक कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भदेनकंजा की रहने वाली 75 वर्षीय रामलली शाम को शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर जा रही थीं, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग होने की वजह से वह भाग नहीं सकीं और सांड ने उन्हें कई बार पटक दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और मुश्किल से सांड को भगाया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …