Breaking News

हिज़्बुल्लाह का सैन्य अधिकारी इब्राहीम अकील गया।

Israel Hezbollah War: इजराइल की सेना लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इजराइल के एक अधिकारी ने कहा है कि बेरूत पर इजराइली हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील को निशाना बनाया गया है। इजराइल ने दावा किया बेरूत पर किए गए हवाई हमलों में हिजबुल्लाह का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील मारा गया है। अकील हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स और समूह की सर्वोच्च सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल के प्रमुख के रूप में काम कर चुका है। इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि बेरूत पर इजराइली हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं और 59 लोग घायल हुए हैं।

इजराइल की सेना ने क्या कहा?

हिजबुल्लाह ने दागे रॉकेट

हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजराइल पर 140 से ज्यादा रॉकेट दागे जिसके जवाब में इजराइली सेना ने लेबनान के बेरूत में ‘टारगेटेड हमले’ किए। इजराइल की सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन दौर में रॉकेट दागे गए, जिनका लक्ष्य लेबनान से लगी सीमा पर स्थित स्थल थे। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्युशा रॉकेटों से निशाना बनाया है, जिनमें कई हवाई रक्षा अड्डे और एक इजराइली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है। हिजबुल्लाह ने कहा कि इन ठिकानों पर पहली बार हमला किया गया है।

हवा में नष्ट की गईं मिसाइलें

इजराइली सेना ने कहा कि गोलान पहाड़ियों, साफेद और ऊपरी गैलिली के क्षेत्रों में 120 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। सेना ने बताया कि अग्निशमन दल कई क्षेत्रों में जमीन पर गिरे मलबे के टुकड़ों से लगी आग को बुझाने में जुटे हैं। सेना ने यह नहीं बताया कि क्या किसी मिसाइल ने लक्ष्य को भेदा या कोई हताहत हुआ। सेना ने बताया कि मेरोन और नेटुआ क्षेत्रों में 20 मिसाइलें दागी गईं और इनमें से अधिकांश खुले क्षेत्रों में गिरीं। सेना ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …