Breaking News

पाकिस्तान में आतंकियों ने सैनिकों को अगवा किया: ATM और ID का क्या हुआ?

 

पेशावर: पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टांक जिले में मंगलवार को अज्ञात आतंकवादियों ने अर्द्धसैन्य फ्रंटियर कोर के तीन सैनिकों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। सैनिक एक कार में सवार होकर सोर कमर एफसी चौकी से टांक बाजार जा रहे थे तभी आतंकवादियों ने एक नाके पर उन्हें रोक लिया। आतंकवादियों ने अपने मकसद को अंजाम देने के लिए कोट आजम और कोट किला इलाके के बीच नाकेबंदी की थी।

छुट्टियों पर घर जा रहे थे सैनिक

नाकेबंदी वाली जगह से आतंकवादी तीन सैनिकों को अपने साथ ले गए और उनके एटीएम कार्ड और पहचान पत्र कार चालक को सौंप दिए। पाकिस्तान के सैनिकों ने यह कार किराए पर ली थी जिसका चालक असैन्य नागरिक था। कार चालक ने बताया कि अपहरण के समय सैनिक छुट्टियों पर घर जा रहे थे। कार चालक ने सैनिकों का सामान कोर किला में एफसी प्राधिकारियों को सौंप दिया है।

टीटीपी ने मजदूरों को किया था अगवा

पिछले महीने टांक जिले में ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने कम से कम 13 मजदूरों को अगवा कर लिया था। पुलिस ने 9 मजदूरों को कुछ घंटों में मुक्त करा लिया था जबकि चार मजदूर अब भी बंधक हैं।

आतंकवादियों पर पाकिस्तान आर्मी कर रही है प्रहार

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी ने तीन जुलाई को एक वीडियो जारी किया था जिसमें चारों मजदूर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रहे थे और अपनी जान खतरे में होने की बात कह रहे थे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 9 आतंकवादियों को मार गिराया था।

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …