Breaking News

इस्लामाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक बड़ी रैली, जो अब रद्द कर दी गई है

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विभिन्न मुकदमों में जेल की सलाखों के पीछे हैं। मगर अब इमरान और उनकी पार्टी ने फिर से सरकार के खिलाफ पहले जैसा बड़ा मोर्चा खोलने का प्लान कर लिया है। जेल में रहते-रहते ही इमरान खान ने इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली का प्लान अपनी पार्टी से तैयार कराया था। मगर इस रैली को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अब रद्द कर दिया है। सरकार की ओर से इस रैली को लेकर सुरक्षा कारण का हवाला देते हुए अधिकारियों की ओर से अनुमति रद्द किए जाने के बाद शनिवार को इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है।

मगर इमरान की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। पार्टी का शाम छह बजे तरनोल में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना थी और इसके लिए उसने इस्लामाबाद के उपायुक्त से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल कर लिया था। नगर प्रशासन ने शुक्रवार को यह कहते हुए अनुमति रद्द कर दी कि सुरक्षा कारणों से उपायुक्त द्वारा जारी एनओसी की नए सिरे से समीक्षा की गई है।

मुहर्रम के बाद फिर हो सकती है रैली की प्लानिंग

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य आयुक्त ने वर्तमान सुरक्षा स्थिति, मुहर्रम, सुरक्षा चिंताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की रिपोर्ट के मद्देनजर राजनीतिक सभा के लिए जारी प्रमाणपत्र को रद्द करने का फैसला किया है। शुरुआत में पीटीआई नेतृत्व ने अनुमति रद्द होने के बावजूद रैली करने की धमकी दी थी। पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने कल देर रात संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी रैली जरूर करेगी, चाहे कुछ भी हो जाए। आज उमर ने पार्टी प्रमुख गौहर खान के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रैली को मुहर्रम होने तक स्थगित कर दिया गया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …