Breaking News

भारतीय टीम बारबाडोस से आखिर कब निकलेगी? BCCI अध्यक्ष जय शाह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी

 

भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में 7 रन से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया था। वहीं टीम इंडिया अब तक वहां से भारत के लिए रवाना हो नहीं हो सकी है। दरअसल बारबाडोस में गंभीर श्रेणी के चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी हुई थी जिसके बाद इसका भी वहां देखने को मिल रहा है। बारबाडोस के सभी एयरपोर्ट का परिचालन बंद कर दिया गया है। अब ये कब तक खुलेंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह जो टीम के साथ बारबाडोस में ही हैं उन्होंने टीम की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

चार्टर्ड प्लेन के जरिए सभी को वापस सीधे भारत लाने का प्लान

बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने बारबाडोस में मीडिया से बात करते हुए दिए अपने बयान में कहा कि वह खिलाड़ियों और वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों को सुरक्षित निकालने का प्लान बना रहे हैं। हम सोमवार को चार्टर्ड प्लेन के जरिए भारतीय खिलाड़ी और बाकी सभी लोगों को यहां से लेकर जाने की योजना बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। हम चार्टर्ड विमान का संचालन करने वाली कंपनियों के संपर्क में हैं ऐसे में जैसे ही एयरपोर्ट का परिचालन फिर से शुरू होगा उसके साथ ही हम अमेरिका या फिर यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे।

2 जुलाई के बाद हो सकती टीम रवाना

जय शाह ने अपने बयान में आगे जानकारी दी कि हमारा प्लान अमेरिका या यूरोप में ईंधन भरने के बाद सीधे भारत के लिए उड़ान भरने की है। हम एयरपोर्ट के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मंगलवार दोपहर तक एयरपोर्ट बंद रहने की संभावना है। अगर मौसम में काफी सुधार हुआ तो यह पहले भी खुल सकता है। उड़ान संचालन शुरू करने के लिए हवा की गति कम होनी चाहिये। हमें इंतजार करने और देखने की जरूरत है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेना है।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …