Breaking News

कर्नाटक: इस साल बेंगलुरू में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया, जिससे हड़कंप मचा

 

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को डेंगू के कारण मौत का पहला मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति (27) बेंगलुरु के सी.वी.रमन नगर का रहने वाला था।

अधिकारी ने क्या कहा?

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सैयद सिराजुद्दीन मदनी ने बताया, ‘उन्हें बुखार की शिकायत के बाद 25 जून को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 27 जून को मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ डेंगू के कारण उनकी मौत हो गई।’

डेंगू बुखार के लक्षण

    • डेंगू बुखार के लक्षण आमतौर पर इंफेक्शन होने के 4 से 6 दिन बाद दिखाई देना शुरू होते हैं।

 

    • तेज बुखार 104 तक हो सकता है

 

    • डेंगू में लोगों को सिरदर्द बना रहता है

 

    • आंखों के पीछे दर्द होने लगता है

 

    • मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द

 

    • बहुत थकान महसूस होना

 

    • जी मिचलाना और उल्टी आना

 

    • दस्त होना भी डेंगू का लक्षण है

 

    • त्वचा पर लाल चकत्ते दिखते हैं

 

    • कई बार नाक और मुंह से खून भी आ सकता है

 

डेंगू से कैसे बचें?

    • मच्छरों से बचने के लिए घर के बाहर और घर के अंदर मॉस्किटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करें।

 

    • जब भी घर से बाहर निकलें तो मच्छरों से बचने के लिए ढीले और फुल स्लीव्स के कपड़े और पेंट पहनें।

 

    • घर के आस-पास पानी और किसी तरह की गंदगी जमा न होने दें।

 

    • घर के गमलों में या फिर कूलर में पानी को स्टोर होने से या लंबे समय तक रखने से बचें।

 

    • खुद को हाइड्रेट रखें और इसके लिए खूब पानी और दूसरे लिक्विड पीते रहें।

 

    • खाने में ज्यादा से ज्यादा सीजनल फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें।

 

    • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बारिश के मौसम में हल्दी वाला गुनगुना दूध पिएं।

 

    • किसी भी तरह के लक्षण अगर नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह से टेस्ट कराएं।

 

About GE-Live

Check Also

गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए …